प्राइवेट बस स्टैंड में लगातार हो रही चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Mar 2018 4:52 AM
विज्ञापन
जयशंकर बस से कंडक्टर की मोबाइल समेत नकद चार हजार चोरी इससे पहले चार बसों में हो चुकी है चोरी, दुकान से अखबार का बंडल भी हो चुकी है चोरी थाने में किसी ने नहीं दी है मामले की सूचना देवघर : प्राइवेट बस स्टैंड में खड़ी बसों से लगातार चोरी हो रही है. अब […]
विज्ञापन
जयशंकर बस से कंडक्टर की मोबाइल समेत नकद चार हजार चोरी
इससे पहले चार बसों में हो चुकी है चोरी, दुकान से अखबार का बंडल भी हो चुकी है चोरी
थाने में किसी ने नहीं दी है मामले की सूचना
देवघर : प्राइवेट बस स्टैंड में खड़ी बसों से लगातार चोरी हो रही है. अब तक चार-पांच बसों के अंदर से नकदी रुपये, मोबाइल आदि अन्य सामान की चोरी हो चुकी है. गुरुवार रात में भी स्टैंड में खड़ी जयशंकर बस से नकद चार हजार रुपये व कंडक्टर की मोबाइल चोरी हो गयी. इसकी जानकारी जयशंकर बस के मालिक प्रभाष सिंह ने प्रभात खबर को दी है. प्रभाष ने बताया कि मामले की शिकायत वे नगर थाने में भी देंगे. प्रभाष ने बताया कि इससे पहले पागल बाबा बस से टेप रिकॉर्डर सहित मोबाइल व पैसे की चोरी हो चुकी है. पूजा बस से भी बैटरी व चालान की चोरी हुई थी. रिंकू बस की डीजल टंकी का ताला टूटा था,
तब तक खलासी की नींद खुल गयी तो चोरी होने से बच गया. सोना बस से भी हाल ही में माल की चोरी हो गयी थी. इसके अलावा स्टैंड परिसर स्थित हूरो बाबा की दुकान में रखे अखबार बंडल की चोरी हो गयी थी. बाद में खोजबीन के क्रम में अखबार का बंडल स्टैंड के बगल स्थित एक घर से मिला था. समाचार लिखे जाने तक इन मामलों की कोई शिकायत नगर थाने को नहीं दी गयी है. लगातार प्राइवेट बस स्टैंड में हो रही घटनाओं से असुरक्षा का माहौल है. स्टैंड के कर्मियों ने बताया कि कभी-कभी देर रात में व अहले सुबह गाड़ी के इंतजार में रहने वाले यात्रियों से भी मारपीट-छिनतई हो जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










