पांच महीने बाद जसीडीह में दर्ज हुआ ट्रेन से महिला का पर्स चोरी होने का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2018 3:52 AM

विज्ञापन

देवघर : 18450 पटना-पुरी एक्सप्रेस में सवार एक महिला का पर्स अक्तूबर महीने में चोरी हुआ और भुवनेश्वर रेल थाना से पांच महीने बाद आवेदन जसीडीह जीआरपी पहुंचा व चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो सकी. पर्स में महिला यात्री राजकुमारी मोहंती के पांच हजार नकद, जेवरात, मोबाइल समेत कई अन्य सामान थे. भुवनेश्वर के खंडागिरि […]

विज्ञापन

देवघर : 18450 पटना-पुरी एक्सप्रेस में सवार एक महिला का पर्स अक्तूबर महीने में चोरी हुआ और भुवनेश्वर रेल थाना से पांच महीने बाद आवेदन जसीडीह जीआरपी पहुंचा व चोरी की प्राथमिकी दर्ज हो सकी. पर्स में महिला यात्री राजकुमारी मोहंती के पांच हजार नकद, जेवरात, मोबाइल समेत कई अन्य सामान थे. भुवनेश्वर के खंडागिरि निवासी कविचंद्र महतो ने दर्ज मामले में जिक्र किया है

कि वे एक्सप्रेस ट्रेन की एसी बोगी के सीट नंबर एक व तीन पर परिवार के साथ भुवनेश्वर जा रहे थे. इसी दौरान जसीडीह स्टेशन के समीप कोई उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर भाग गया. पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत भुवनेश्वर रेल पुलिस से की थी. इसके बाद भुवनेश्वर रेल पुलिस ने आवेदन को पांच महीने बाद जसीडीह जीआरपी को भेजा. जिसे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी हुई है. पांच महीने बाद एक आवेदन का पहुंचना रेल पुलिस की शिथिलता दर्शाता है.

अक्तूबर महीने में हुई थी वारदात
जसीडीह स्टेशन से गुजरते वक्त की पर्स चोरी
भुवनेश्वर का रहने वाला था परिवार
भुवनेश्वर रेल थाना में दी थी शिकायत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola