राहुल गोली कांड में तीन से पूछताछ, दो को छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2018 3:59 AM
देवघर : राहुल परिहस्त उर्फ जगत को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार सोनू नरौने उर्फ अनुभव, डिफनिट व अन्य की तलाश में नगर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. अभियुक्तों को पकड़ने के लिए रात-दिन छापेमारी की जा रही है. नगर पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया […]
देवघर : राहुल परिहस्त उर्फ जगत को गोली मारकर घायल करने के मामले में फरार सोनू नरौने उर्फ अनुभव, डिफनिट व अन्य की तलाश में नगर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है. अभियुक्तों को पकड़ने के लिए रात-दिन छापेमारी की जा रही है. नगर पुलिस ने बुधवार को तीन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है. इसमें एक नाबालिग कैकेई धर्मशाला के पास से उठाया था, जबकि दूसरे को चांदनी चौक के निकट से उठाया था. दोनों नाबालिग से पूछताछ के बाद छोड़ दिया.
जबकि तीसरे को पकड़ कर रखा गया है. उससे कड़ाई से पूछताछ की जायेगी. पुलिस को आशंका है कि यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हो सकता है. उसके मोबाइल से बातचीत का सीडीआर निकाला गया है. पंकज कुमार नामक युवक को पुलिस पूछताछ कर रही है. पंकज के ही घर में कन्हैया सिंह रहता था. दोनों के बीच मोबाइल से हुई बातचीत को खंगाला जा रहा है. नगर पुलिस अब तक चांदनी चौक निवासी रुपेश कुमार, चक्रवर्ती लेन निवासी गौरव चक्रवर्ती, शिक्षा सभा चौक निवासी प्रशांत द्वारी, अभय गिरि, मंदिर पूरब दरवाजा के समीप निवासी अभिषेक पांडेय व बड़ा बाजार निवासी गोलू गुप्ता को गिरफ्तार कर कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है. जबकि मुख्य अभियुक्त सोनू सहित अन्य लोग पुलिस पकड़ से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










