वाणिज्य कर विभाग से दो सौ बकायेदारों को नोटिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 4:45 AM
विज्ञापन
30 मार्च तक टैक्स जमा करने का निर्देश देवघर : वाणिज्य कर विभाग ने देवघर अंचल के दो सौ टैक्स बकायेदारों को ई-मेल के जरिये नोटिस भेजा है. इसमें छोटे-बड़े सभी बकायेदार शामिल है. वाणिज्य कर अधिकारी ने 28 मार्च तक इन बकादेयरों को अपने टर्नओवर का आकलन कर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया […]
विज्ञापन
30 मार्च तक टैक्स जमा करने का निर्देश
देवघर : वाणिज्य कर विभाग ने देवघर अंचल के दो सौ टैक्स बकायेदारों को ई-मेल के जरिये नोटिस भेजा है. इसमें छोटे-बड़े सभी बकायेदार शामिल है. वाणिज्य कर अधिकारी ने 28 मार्च तक इन बकादेयरों को अपने टर्नओवर का आकलन कर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है. इस दौरान बकायेदारों को नोटिस के साथ-साथ फोन कर भी विभाग द्वारा सूचित किया जा रहा है. देवघर अंचल के वाणिज्य कर पदाधिकारी धीरजू हजाम ने बताया कि आकलन कर हर हाल में टैक्स निर्धारित तिथि के अंदर जमा कर देना है. 31 मार्च तक अगर टैक्स जमा नहीं हुआ, तो संबंधित बकायेदारों को जुर्माना भी लग सकता है. बकायेदारों को इस नोटिस को गंभीरता से लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










