एक दिन पूर्व सोनू को राहुल ने मारे थे दो घूसे, बदले में मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 5:19 AM
देवघर : राहुल उर्फ जगत परिहस्त को गोली मारकर घायल करने के मामले में उसके पिता प्रभात परिहस्त के बयान पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. मामले में विष्णुकांत नरौने के पुत्र सोनू नरौने उर्फ अनुभव के अलावा रुपेश कुमार, विशाल गोस्वामी, गौरव चटर्जी, प्रशांत, अभय, अभिषेक पांडेय, कन्हैया सिंह, डिफनिट कुमार, गोलू […]
देवघर : राहुल उर्फ जगत परिहस्त को गोली मारकर घायल करने के मामले में उसके पिता प्रभात परिहस्त के बयान पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज किया गया. मामले में विष्णुकांत नरौने के पुत्र सोनू नरौने उर्फ अनुभव के अलावा रुपेश कुमार, विशाल गोस्वामी, गौरव चटर्जी, प्रशांत, अभय, अभिषेक पांडेय, कन्हैया सिंह, डिफनिट कुमार, गोलू गुप्ता व उनलोगों के अन्य चार-पांच साथियों को आरोपित बनाया गया है. नगर पुलिस ने घटना के बाद छापेमारी कर शिक्षा सभा के समीप निवासी अभय गिरि, गौरव चक्रवर्ती, चांदनी चौक के समीप निवासी प्रशांत द्वारी, अभिषेक पांडेय व गोलू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










