सड़क हादसे में महिला की मौत, पति व पुत्र जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 5:16 AM
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर डाबरग्राम के आगे ओवरब्रिज के समीप दो ऑटो में टक्कर हो गयी. घटना में एक ऑटो पर सवार जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी दिलीप राणा सहित उसकी पत्नी रिंकी देवी व पुत्र अर्जुन कुमार घायल हो गये थे. घटना के बाद दोनों ऑटो फरार हो गया. इसके बाद […]
देवघर : देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग पर डाबरग्राम के आगे ओवरब्रिज के समीप दो ऑटो में टक्कर हो गयी. घटना में एक ऑटो पर सवार जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी दिलीप राणा सहित उसकी पत्नी रिंकी देवी व पुत्र अर्जुन कुमार घायल हो गये थे. घटना के बाद दोनों ऑटो फरार हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने रिंकी देवी (36) को सिटी स्कैन कराने के लिए भेजा. सिटी स्कैन कराने के बाद अस्पताल लाने में रिंकी की मौत हो गयी. डॉक्टर ने बताया कि रिंकी के सिर में गंभीर चोट लगी थी. वहीं दिलीप के सिर, हाथ व पैर में चोट लगी है. इसकी सूचना सदर अस्पताल के डॉक्टर द्वारा नगर थाना को भेज दी गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










