इनोवा चालक ने की धोखाधड़ी, एफआइआर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2018 9:16 AM
विज्ञापन
पुलिस ने इनोवा वाहन किया जब्त देवघर : बिलासी टाउन निवासी अंशुमन जजवाड़े ने नगर थाने में धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत किये जाने का एफआइआर दर्ज कराया है. मामले में इनोवा वाहन (डब्लूबी 06, 3074) के चालक विकास कुमार को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 14 मार्च को सपरिवार बनारस जाने के […]
विज्ञापन
पुलिस ने इनोवा वाहन किया जब्त
देवघर : बिलासी टाउन निवासी अंशुमन जजवाड़े ने नगर थाने में धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत किये जाने का एफआइआर दर्ज कराया है. मामले में इनोवा वाहन (डब्लूबी 06, 3074) के चालक विकास कुमार को आरोपित बनाया गया है.
जिक्र है कि 14 मार्च को सपरिवार बनारस जाने के लिए विकास से 1500 रुपये प्रतिदिन की दर से इनोवा गाड़ी रिजर्व किया. इसके बाद नौ बजे नकद 42000 रुपये, सोने की चेन व सामान से भरे बैग को रखकर बनारस के लिए चला. वहां उतारने के बाद किसी को कुछ बताये बिना नकदी रुपये व सोने की चेन समेत सामान से भरे बैग को गाड़ी में लेकर विकास भाग गया.
काफी खोजबीन के बाद भी वहां पता नहीं चला. वापस लौटकर बिलासी में 24 मार्च को उक्त इनोवा की नंबर देख कर पहचान लिया. इसके बाद मामले की सूचना नगर थाने को दी गयी. सूचना पाकर नगर पुलिस पहुंची और इनोवा गाड़ी को जब्त कर थाना लाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










