सुरक्षित नहीं हैं जिले के हॉस्टल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2018 9:16 AM
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं, चेक प्वाइंट भी नहीं देवघर : जिले के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में 32 हॉस्टल का संचालन हो रहा है. इन हॉस्टल में करीब दो हजार विद्यार्थी रहते हैं. लेकिन, हॉस्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. न ही विद्यार्थियों व उनसे मिलने आने वालों की जांच के लिए […]
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं, चेक प्वाइंट भी नहीं
देवघर : जिले के विभिन्न कॉलेजों व स्कूलों में 32 हॉस्टल का संचालन हो रहा है. इन हॉस्टल में करीब दो हजार विद्यार्थी रहते हैं. लेकिन, हॉस्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. न ही विद्यार्थियों व उनसे मिलने आने वालों की जांच के लिए कोई चेक प्वाइंट बनाया गया है. हॉस्टल में विद्यार्थी किस स्कूल व कॉलेज के रह रहे हैं. किस कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं. हॉस्टल में कितने दिनों से रह रहे हैं. इस बारे में अधिकांश स्कूल व कॉलेज प्रशासन को कोई अद्यतन जानकारी नहीं होती है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी फंड से निर्मित हॉस्टलों को कल्याण विभाग द्वारा संबंधित स्कूलों व कॉलेजों के प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है. जिला कल्याण विभाग द्वारा सौंपे गये हॉस्टल के संचालन एवं गतिविधियों के बारे में भी कई आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.
हॉस्टल के संचालन व व्यवस्था पर होने वाले सभी प्रकार के खर्चों का भुगतान कल्याण विभाग द्वारा सीधा शिक्षा विभाग को दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










