रात में चलें संभलकर, कहीं आपकी जिंदगी न डायवर्ट कर दे भारी वाहन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 2:54 AM
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक-युवती पकड़े गये देवघर : नगर थाना गश्ती दल ने नंदन पहाड़ के समीप से एक युवक व युवती को पकड़कर थाना लाया. इस दौरान युवती की नानी व मामा भी वहां पहुंचे थे. नानी व मामा का आरोप है कि साल भर से युवक बहला-फुसलाकर उसे घुमाता रहा. शादी किये जाने […]
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक-युवती पकड़े गये
देवघर : नगर थाना गश्ती दल ने नंदन पहाड़ के समीप से एक युवक व युवती को पकड़कर थाना लाया. इस दौरान युवती की नानी व मामा भी वहां पहुंचे थे. नानी व मामा का आरोप है कि साल भर से युवक बहला-फुसलाकर उसे घुमाता रहा. शादी किये जाने का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण भी किया. सुबह में भी युवती को बहला-फुसलाकर बुलाया गया था. उसके साथ गलत करने की कोशिश भी की गयी. पकड़ा गया युवक बिहार अंतर्गत बांका जिले का है, जबकि युवती मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. युवती के पिता नहीं हैं. ऐसे में वह अपने मामा घर रजौन थाना क्षेत्र में रहती थी. उसी गांव में युवक का भी संबंध है. ऐसे में युवती के मामा घर में युवक का आना-जाना था. वहीं से दोनों में दोस्ती हो गयी. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










