27 तक नाम वापसी, 28 को मिलेगा चुनाव चिह्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 2:52 AM

विज्ञापन

देवघर : मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव व देवघर नगर निगम उपचुनाव, 2018 को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया. डीसी ने कहा कि चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित है. 28 मार्च को […]

विज्ञापन

देवघर : मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव व देवघर नगर निगम उपचुनाव, 2018 को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया. डीसी ने कहा कि चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित है. 28 मार्च को निर्वाचन चिह्न (प्रतीक) दिया जायेगा. डीसी ने कहा कि मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया गया. इसमें चार महिलाएं शामिल हैं.

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया हैं. जिसमें एक भी महिला नहीं है. इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 121 अभ्यर्थियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया. इसमें पुरुषों अभ्यर्थियों की संख्या 58 व महिला अभ्यर्थियों की संख्या 63 है. इधर, देवघर नगर निगम उपचुनाव में वार्ड नंबर 25 के लिए नाम निर्देशन पत्रों की कुल संख्या पांच थी, लेकिन वार्ड पार्षद पद के लिए कुल तीन महिला अभ्यर्थियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया.

सभा आयोजन के लिए लेनी होगी अनुमति : अभ्यर्थियों द्वारा चुनावी सभा आयोजित करने से पहले लिखित रूप से सभा के आयोजन एवं उस पर होने वाले खर्च की राशि का ब्योरा देते हुए निर्वाची पदाधिकारी से सभा के आयोजन की अनुमति लेनी होगी. अनुमति के बाद ही किसी प्रकार की सभा आदि का आयोजन किया जायेगा.
चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. इसके लिए जिलास्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है. निर्देश दिया गया कि सभी कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों एवं सहायकों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनावी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करेंगे.
16 अप्रैल को होगा मतदान : उपायुक्त ने चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी हालत में नहीं बख्शे जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है. मतदान 16 अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा.
मधुपुर व देवघर में होगी मतगणना : मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव, 2018 की मतगणना मधुपुर काॅलेज व देवघर नगर निगम उप-चुनाव 2018 की मतगणना पंचायत प्रशिक्षण केंद्र डाबरग्राम, जसीडीह में की जायेगी. इस प्रकार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 21 अप्रैल के पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा करा लिया जायेगा. उपायुक्त द्वारा सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अपने आस-पास के अधिक से अधिक लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola