27 तक नाम वापसी, 28 को मिलेगा चुनाव चिह्न
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 2:52 AM
देवघर : मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव व देवघर नगर निगम उपचुनाव, 2018 को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया. डीसी ने कहा कि चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित है. 28 मार्च को […]
देवघर : मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव व देवघर नगर निगम उपचुनाव, 2018 को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने सूचना भवन में प्रेस कांफ्रेंस किया. डीसी ने कहा कि चुनाव में अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 27 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक निर्धारित है. 28 मार्च को निर्वाचन चिह्न (प्रतीक) दिया जायेगा. डीसी ने कहा कि मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया गया. इसमें चार महिलाएं शामिल हैं.
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 10 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया हैं. जिसमें एक भी महिला नहीं है. इसके अलावा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 121 अभ्यर्थियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया. इसमें पुरुषों अभ्यर्थियों की संख्या 58 व महिला अभ्यर्थियों की संख्या 63 है. इधर, देवघर नगर निगम उपचुनाव में वार्ड नंबर 25 के लिए नाम निर्देशन पत्रों की कुल संख्या पांच थी, लेकिन वार्ड पार्षद पद के लिए कुल तीन महिला अभ्यर्थियों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










