दिलीप का शव पहुंचते ही चितरा में पसरा मातम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2018 2:51 AM
चितरा : जामताड़ा सदर अस्पताल में संदेहास्पद स्थिति में चितरा थाना क्षेत्र के चिकनियां गांव निवासी दिलीप पोद्दार का शव मिला. मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत दिलीप की हत्या का आरोप लगाया है. इधर, शुक्रवार को दिलीप का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही मातम पसर गया. मृतक का साला संजय वर्मा […]
चितरा : जामताड़ा सदर अस्पताल में संदेहास्पद स्थिति में चितरा थाना क्षेत्र के चिकनियां गांव निवासी दिलीप पोद्दार का शव मिला. मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत दिलीप की हत्या का आरोप लगाया है. इधर, शुक्रवार को दिलीप का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही मातम पसर गया. मृतक का साला संजय वर्मा ने बताया कि बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव निवासी मनोज धनैजा के क्रशर दिलीप क्रशर ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे. लेकिन, कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था.
क्योंकि उनका मजदूरी का पैसा बकाया था. क्रशर मालिक मनोज धनैजा ने कई बार फोन कर काम पर लौटने की बात कहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि काम पर नहीं आने पर क्रशर मालिक अंजाम भुगतने की धमकी देता था. 22 मार्च को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मोड़ाआम गांव के रहने वाले मुकुल हांसदा व तपन कोल चिकनियां गांव पहुंचे व दिलीप को क्रशर मालिक द्वारा बुलाने की बात कह कर बाइक में बैठाकर बिंदापाथर थाना क्षेत्र लेकर गया. जहां किसी अज्ञात स्थान पर दिलीप की हत्या कर दी और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया. मृतक के भाई उमा पोद्दार ने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










