हजारीबाग पुलिस को अविनाश के घर भेजकर खोजा गया, फरार मिला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2018 4:43 AM
देवघर : गोड्डा की युवती से गैंग रेप में नगर थाने की पुलिस ने हजारीबाग के सर्विस सेंटर के मालिक अविनाश ठाकुर की खोजबीन करायी, लेकिन वह घर से फरार मिला. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उनलोगों ने हजारीबाग नगर पुलिस से संपर्क किया और अविनाश के घर पर […]
देवघर : गोड्डा की युवती से गैंग रेप में नगर थाने की पुलिस ने हजारीबाग के सर्विस सेंटर के मालिक अविनाश ठाकुर की खोजबीन करायी, लेकिन वह घर से फरार मिला. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उनलोगों ने हजारीबाग नगर पुलिस से संपर्क किया और अविनाश के घर पर छापेमारी की. छापेमारी में अविनाश घर से फरार मिला. अब अविनाश के विरुद्ध कोर्ट में वारंट का प्रे किया जायेगा. इसके बाद नगर थाने की टीम छापेमारी के लिए हजारीबाग जायेगी.
देवघर की प्राइवेट स्कूल में पढ़ा चुकी गोड्डा की इस युवती की मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया. जिसका एफआइआर नगर थाने में दर्ज है. आर्थिक तंगी के कारण दोस्तों ने उसका फायदा उठाया. सभी उसे घुमने के बहाने रांची ले गये. लौटने के क्रम में गाड़ी में शराब पीने लगे. रात में धोखा देकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया. इसके बाद पहली बार रास्ते में दुष्कर्म किया. अश्लील तस्वीर खींच ली. इसके बाद देवघर में आकर दुष्कर्म किया. वह हिम्मत दिखायी तथा दरिंदों को सबक सिखाने के लिए महिला थाना पहुंची. उसके बाद मामला दर्ज हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










