छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2018 9:32 AM
मधुपुर : नीमतल्ला भेड़वा स्थित एक होटल में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर होटल मालिक नुनू यादव ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया. बताया जाता है कि नगर पर्षद चुनाव को लेकर पुलिस शराब व जुआ के अड्डे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान […]
मधुपुर : नीमतल्ला भेड़वा स्थित एक होटल में अवैध शराब को लेकर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर होटल मालिक नुनू यादव ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया. बताया जाता है कि नगर पर्षद चुनाव को लेकर पुलिस शराब व जुआ के अड्डे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में सूचना मिली कि नीम तल्ला भेड़वा स्थित नुनू यादव के होटल में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. इसके बाद होटल में छापेमारी की गयी. मौके से पुलिस ने 14 लीटर महुआ की देसी शराब, 200 एमएल के 15 पाउच देसी शराब, शराब के खाली 12 पाउच आदि जब्त किये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस छापेमारी के दौरान नुनू यादव भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे रोका.
इसके बाद नुनू यादव ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया और गला दबाने लगा. इस क्रम में एएसआइ विजय कुमार मंडल व नुरूल हौदा अपने साथी को बचाने के लिए वहां गये तो नुनू यादव उठा-पटक करने लगा और सरकारी काम में बाधा डाली. घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया. पुलिस ने किसी तहर होटल संचालक नुनू यादव को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










