24 घंटे में नहीं बदला तार, तो होगा आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2018 3:23 AM

विज्ञापन

करंट से बैल की मौत विरोध में सड़क जाम मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण आश्वासन के बाद जाम हटा सारठ बाजार : जमुआ गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से सलकू कोल के बैल की मौत घटना स्थल पर हो गयी. तार टूट कर […]

विज्ञापन

करंट से बैल की मौत विरोध में सड़क जाम

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
आश्वासन के बाद जाम हटा
सारठ बाजार : जमुआ गांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आने से सलकू कोल के बैल की मौत घटना स्थल पर हो गयी. तार टूट कर बैल पर गिर गया था. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों कामेश्वर राय, मृणराल रक्षित, नेपाल दत्ता, राजू कोल, हरि कोल,बमबम सिंह, सुशांत सिंह, गीता देवी, चंदन यादव, निरंजन दास, ललटू दत्ता, सरोज सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने मुआवजे की मांग को लेकर दोपहर करीब 12 बजे सारठ- देवघर मुख्य मार्ग को बाराटांड़ मोड़ के पास जाम कर दिया.
सड़क जाम होने दोनों ओर से दर्जनों वाहन फंस गये. घटना की सूचना पाकर मुखिया जय कुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण बिजली विभाग के अभियंता के बुलाने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों का कहना था कि आये दिन तार गिरता रहता है. तार की चपेट में आने कई किसानों को जाल-माल का नुकसान हो चुका है.
इसकी सूचना विभाग को देने के बाद भी तार नहीं बदला जाता है. मुखिया ने विभाग के अभियंता प्रभात तिवारी से मोबाइल पर बात कर लोगों को समझा-बुझाकर मौके पर पीड़ित को पांच हजार रुपये नकद दिया. 24 घंटे के अंदर सबैजोर फीडर का 11 हजार वोल्ट का तार बदलवाने के अाश्वासन के बाद जाम हटा. ग्रामीणों ने कहा कि अगर 11 हजार वोल्ट का तार नहीं बदला गया तो फिर से सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola