बगैर कागजात के ट्रकों से ढ़ोये जा रहे थे स्टोन चिप्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2018 5:04 AM
विज्ञापन
खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर, जसीडीह व मोहनपुर में कराये अलग-अलग तीन एफआइआर 20 ट्रकों के मालिक व चालक को बनाया गया आरोपित खनन राजस्व चोरी कर अवैध परिवहन करते पकड़े गये सभी ट्रक देवघर : नगर, मोहनपुर व जसीडीह थाना क्षेत्र में चलाये गये चेकिंग अभियान में पकड़े गये ट्रकाें में बगैर कागजात […]
विज्ञापन
खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर, जसीडीह व मोहनपुर में कराये अलग-अलग तीन एफआइआर
20 ट्रकों के मालिक व चालक को बनाया गया आरोपित
खनन राजस्व चोरी कर अवैध परिवहन करते पकड़े गये सभी ट्रक
देवघर : नगर, मोहनपुर व जसीडीह थाना क्षेत्र में चलाये गये चेकिंग अभियान में पकड़े गये ट्रकाें में बगैर कागजात के स्टोन-चिप्स ले जाया जा रहा था. इस मामले में नगर, जसीडीह व मोहनपुर थाना में डीएमओ राजेश कुमार ने अलग-अलग तीन एफआइआर दर्ज कराये हैं. नगर थाने में छह ट्रकों के मालिक व चालकों को आरोपित बनाया गया है.
वहीं जसीडीह थाना में दर्ज मामले में आठ ट्रकों के चालक-मालिकों को आरोपित बनाया गया. मोहनपुर थाने में छह ट्रकों के चालक-मालिकों पर केस दर्ज कराया गया. इन सभी ट्रक चालकों-मालिकों को माइंस, मिनरल एक्ट का आरोपित बनाया गया है. सभी पर खनन राजस्व की चोरी कर अवैध परिवहन करते पकड़े जाने की बात कही गयी है. सभी वाहन पत्थर-चिप्स लेकर बिहार की तरफ जा रहे थे.
इन वाहन मालिकों व चालकों पर हुआ केस
नगर थाना : ट्रक बीआर 52जी 2165, जेएच 12बी 8710, जेएच 10 यू 8652, बीआर 01जी 9704, जेएच 15 एल 4156 व हाइवा जेएच 15 एल 8906.
मोहनपुर थाना : ट्रक बीआर08जी 2015, बीआर08जी 2016, जेएच 2क्यू 8439, बीआर09आर 1197, बीआर 46जी 0577, बीआर 01जीसी 2155 के चालक-मालिक पर.
जसीडीह थाना : ट्रक जेएच 15 जे 8608, बीआर 01 जीइ 5990, बीआर 01 जीसी 3576, बीआर 01जीइ 9354, बीआर 01 ओजीडी 7635 व एक हाइवा जेएच 15इ1757
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










