फर्जी पते पर लिये गये सिम से की साइबर ठगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 3:35 AM

विज्ञापन

देवघर : साइबर ठग की तलाश में शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस जसीडीह पहुंची. पुलिस को थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी मुनिया देवी की तलाश थी. जांच में आरोपित का सही ठिकाना नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिला अंतर्गत अचलपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुरा निवासी दीपक सुधाकरराव […]

विज्ञापन

देवघर : साइबर ठग की तलाश में शुक्रवार को महाराष्ट्र पुलिस जसीडीह पहुंची. पुलिस को थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी मुनिया देवी की तलाश थी. जांच में आरोपित का सही ठिकाना नहीं मिलने पर पुलिस वापस लौट गयी. जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती जिला अंतर्गत अचलपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुरा निवासी दीपक सुधाकरराव गणगणे को साइबर अपराधियों ने बैंक अधिकारी बनकर फोन किया और एटीएम गुप्त कोड की जानकारी लेकर 19,999 रुपये की अवैध निकासी कर ली. इसकी एफआइआर दर्ज करायी गयी थी. मामले की जांच करने पहुंचे हवलदार गजानंद ने बताया कि आरोपित जिस सिम नंबर का उपयोग किया था, वह सिम जसीडीह थाना क्षेत्र के खड़कपुर गांव निवासी मुनिया देवी के नाम से निर्गत किया गया है. इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को जसीडीह थाना पहुंच कर पता चला की उक्त नाम का गांव थाना क्षेत्र में है ही नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola