अपहृत हरकेश का अब तक नहीं मिला सुराग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 3:35 AM
देवघर : जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने के क्रम में अपहृत पेड़ा दुकान के स्टाफ मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा निवासी हरकेश मिश्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पत्नी, पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शुक्रवार को भी परिजन रेल थाना जसीडीह गये और हरकेश के बारे […]
देवघर : जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने के क्रम में अपहृत पेड़ा दुकान के स्टाफ मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा निवासी हरकेश मिश्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. पत्नी, पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शुक्रवार को भी परिजन रेल थाना जसीडीह गये और हरकेश के बारे में पूछा.
लेकिन रेल पुलिस ने बताया कि अब तक उसके बारे में कोई पता नहीं चल सका है. हरकेश के अपहरण से संबंधित जीरो एफआइआर को अनुसंधान के लिए आसनसोल रेल थाने में ट्रांसफर कर दिया गया. इस संबंध में पेड़ा दुकान मालिक नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड निवासी जयप्रकाश केसरी ने रेल थाना जसीडीह में हरकेश के अपहरण का एफआइआर दर्ज कराया है. कहा गया है कि हरकेश चार साल से जयप्रकाश के यहां काम कर रहा है. 14 मार्च की सुबह आठ बजे उसे दुकान के काम से हावड़ा भेजा गया.
जसीडीह स्टेशन से जनशताब्दी ट्रेन पकड़कर वह हावड़ा जा रहा था कि दोपहर तीन बजे हरकेश की मोबाइल से उसके घर की मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने पूछा कि यह किसका मोबाइल है, जो ट्रेन की बाथरुम में छूट गया है. हरकेश की पुत्री ने कॉल रिसिव की थी. उसने पापा के बारे में पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया मैं आसनसोल से बोल रहा हूं,
तुम्हारे पापा यहां नहीं हैं. मोबाइल उसने हावड़ा आरपीएफ व जीआरपी को जमा कर देने की बात कही थी. पुन: शाम सात बजे हावड़ा आरपीएफ से हरकेश के घर की मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें परिजनों को मोबाइल का कागज लेकर बुलाया गया. पेड़ा दुकानदार जयप्रकाश के अनुसार हरकेश को आसनसोल में ट्रेन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नशा खिलाकर या अपहरण कर कहीं ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










