अब झिकटी के लाभुकों को नये साल में मिलेगी गाय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Mar 2018 3:34 AM

विज्ञापन

सरकार ने योजना के 15 फीसदी से अधिक राशि निकासी पर लगायी रोक ग्रामीणों की सुस्ती से हुआ विलंब देवघर : सरकार के द्वारा जिला गव्य विकास के माध्यम से बीपीएल महिलाओं को दूध उत्पादन के क्षेत्र बढ़ावा देकर आत्म निर्भर बनाने की योजना का लाभ झिकटी के ग्रामीणों को अब नये वित्तीय वर्ष में […]

विज्ञापन

सरकार ने योजना के 15 फीसदी से अधिक राशि निकासी पर लगायी रोक

ग्रामीणों की सुस्ती से हुआ विलंब
देवघर : सरकार के द्वारा जिला गव्य विकास के माध्यम से बीपीएल महिलाओं को दूध उत्पादन के क्षेत्र बढ़ावा देकर आत्म निर्भर बनाने की योजना का लाभ झिकटी के ग्रामीणों को अब नये वित्तीय वर्ष में लाभ मिलेगा. इसकी सबसे बड़ी वजह ग्रामीणों द्वारा विभाग को समय पर आधार कार्ड व बैंक एकाउंट उपलब्ध नहीं कराने की वजह से हुआ है. इस संबंध में जिला गव्य अधिकारी संजीव रंजन से बात करने पर बताया कि मार्च क्लोजिंग होने की वजह से सरकार के द्वारा योजनाओं के पैसे की निकासी 15 फीसदी तक सीमित करने का अादेश प्राप्त हो गया है. अब इस योजना का लाभ नये वित्तीय वर्ष में ही संभव हो पायेगा.
क्या है योजना
इस योजना के तहत बीपीएल महिलाओं को विभाग की ओर से नब्बे फीसदी जिला गव्य विकास की ओर से अनुदान व झारखंड मिल्क फेडरेशन की ओर से ब्याज मुक्त दस फीसदी सहायता का प्रावधान है. लाभुक किसान को मिल्क फेडरेशन में दूध देने के क्रम में पैसा वसूल करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola