देवघर, जरमुंडी व महगामा में खुले केंद्रीय विद्यालय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2018 4:02 AM

विज्ञापन

देवघर : गुरुवार को लोकसभा में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर, जरमुंडी व महगामा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का मुद्दा उठाया. श्री दुबे ने सदन में कहा है कि संताल परगना के छह जिले राज्य के पिछड़े इलाके में शामिल है. संताल परगना नक्सल प्रभावित है. देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा […]

विज्ञापन

देवघर : गुरुवार को लोकसभा में गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर, जरमुंडी व महगामा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का मुद्दा उठाया. श्री दुबे ने सदन में कहा है कि संताल परगना के छह जिले राज्य के पिछड़े इलाके में शामिल है. संताल परगना नक्सल प्रभावित है. देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ व जामताड़ा जिला सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है. इन जिलों में शिक्षा का दर काफी नीचे है.

देवघर, जरमुंडी व महगामा…
इन जिलों में लोगों का आय भी कम है, यहां आर्थिक समस्या बनी रहती है. राज्य के कोई भी आंकड़े को देखेंगे तो संताल परगना इसमें काफी पीछे है, जबकि देश भर में उपयोग होनी वाली 40 फीसदी खनिज का उत्पादन झारखंड से ही होता है. खनिज मामले में समृद्ध राज्य होने के बाद भी यहां के लोग गरीब हैं. सांसद ने कहा कि संताल परगना को शैक्षणिक रूप से विकसित करने के लिए यहां तीन केंद्रीय विद्यालय खोलने की आवश्यकता है. तीन केंद्रीय विद्यालय का उचित जगह देवघर, जरमुंडी व महगामा होगा. केंद्रीय विद्यालय खुलने से इस इलाके के गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी.
देवघर, जरमुंडी व महगामा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव सदन में दिया गया है. संताल परगना जैसे इलाके में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिलाने के लिए लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं. उम्मीद है कि तीन केंद्रीय विद्यालय गोड्डा संसदीय क्षेत्र में मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola