जनशताब्दी ट्रेन से पेड़ा दुकान का स्टाफ गायब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2018 4:01 AM
विज्ञापन
कोलकाता जाने के क्रम में आसनसोल स्टेशन से चकरमा निवासी हरकेश मिश्रा का हुआ अपहरण या किसी ने खिलाया नशा बना रहस्य ट्रेन के बाथरूम में मिला था हरकेश का मोबाइल हावड़ा आरपीएफ ने हरकेश के परिजनों को किया था कॉल, बुलाया था मोबाइल का कागज लेकर देवघर : जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने […]
विज्ञापन
कोलकाता जाने के क्रम में आसनसोल स्टेशन से चकरमा निवासी हरकेश मिश्रा का हुआ अपहरण या किसी ने खिलाया नशा बना रहस्य
ट्रेन के बाथरूम में मिला था हरकेश का मोबाइल
हावड़ा आरपीएफ ने हरकेश के परिजनों को किया था कॉल, बुलाया था मोबाइल का कागज लेकर
देवघर : जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता जाने के क्रम में पेड़ा दुकान के स्टाफ मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा निवासी हरकेश मिश्रा गायब हो गया. इस संबंध में पेड़ा दुकान के मालिक नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड निवासी जयप्रकाश केसरी ने रेल थाना जसीडीह में हरकेश के अपहरण की एफआइआर दर्ज करायी है. कहा गया है कि हरकेश चार साल से जयप्रकाश के यहां काम कर रहा है. 14 मार्च की सुबह आठ बजे उसे दुकान के काम से हावड़ा भेजा गया. जसीडीह स्टेशन से जनशताब्दी ट्रेन पकड़कर वह हावड़ा जा रहा था कि दोपहर तीन बजे हरकेश की मोबाइल से उसके घर की मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने पूछा कि यह किसकी मोबाइल है,
जो ट्रेन की बाथरुम में छूट गयी है. हरकेश की पुत्री ने कॉल रिसिव की थी. उसने पापा के बारे में पूछा तो कॉल करने वाले ने बताया मैं आसनसोल से बोल रहा हूं, तुम्हारे पापा यहां नहीं हैं. मोबाइल उसने हावड़ा आरपीएफ व जीआरपी को जमा कर देने की बात कही थी. पुन: शाम सात बजे हावड़ा आरपीएफ से हरकेश के घर की मोबाइल पर कॉल आया, जिसमें परिजनों को मोबाइल का कागज लेकर बुलाया गया. पेड़ा दुकानदार जयप्रकाश के अनुसार हरकेश को आसनसोल में ट्रेन से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नशा खिलाकर या अपहरण कर कहीं ले जाया गया है. किसी की हरकेश से कोई झंझट भी नहीं है. इस संबंध में जसीडीह रेल थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला आसनसोल रेल थाना को ट्रांसफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










