किताबों के नाम पर अभिभावकों की जेब से निकाल लेंगे 31.8 करोड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 4:57 AM
देवघर : प्राइवेट स्कूलों में अब भले ही किताबों व कॉपियों की बिक्री नहीं हो रही है, लेकिन बाजार में दुकानदार को खड़ा कर स्कूल प्रबंधन ने वर्चस्व कायम किये हुए है. बल्कि नकद में पुस्तकों व कॉपियों की बिक्री कर दुकानदार मोटी कमाई कर रहे हैं. अनुमान के मुताबिक, नया सत्र शुरू होने से […]
देवघर : प्राइवेट स्कूलों में अब भले ही किताबों व कॉपियों की बिक्री नहीं हो रही है, लेकिन बाजार में दुकानदार को खड़ा कर स्कूल प्रबंधन ने वर्चस्व कायम किये हुए है. बल्कि नकद में पुस्तकों व कॉपियों की बिक्री कर दुकानदार मोटी कमाई कर रहे हैं. अनुमान के मुताबिक, नया सत्र शुरू होने से पहले ही आइसीएसइ, सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त सहित अन्य स्कूलों की किताब व कॉपियों के नाम पर अभिभावकों की जेब से दुकानदार करीब 32 करोड़ रुपये निकाल लेगा.
आइसीएसइ व सीबीएसइ से संबंद्ध स्कूलों की किताबें न्यू ज्ञान गंगा देवघर में कैश में ही बेची जा रही है. यहां कार्ड अथवा ऑनलाइन पेमेंट का कोई इंतजाम नहीं है. न ही किताब, कॉपी, स्टेशनरी की बिक्री पर कोई छूट दे रहा है. वहीं टावर चौक के समीप बुक शॉप में सीबीएसइ से संबंद्ध स्कूलों की किताबों की बिक्री पर दस से 15 फीसदी तक छूट दी जा रही है. यहां कार्ड के जरिये पेमेंट का भी इंतजाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










