फायरिंग मामले में छोटू, सौरभ व दीपक का सरेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 4:56 AM
विज्ञापन
मानसरोवर फुट ओवरब्रिज के समीप निवासी कमलनाथ झा के घर पर की गयी थी फायरिंग देवघर : मानसरोवर फुट ओवरब्रिज के समीप कमलनाथ झा के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग मामले में तीन आरोपितों छोटू श्रृंगारी, सौरव श्रृंगारी व दीपक पासी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. तीनों को कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय […]
विज्ञापन
मानसरोवर फुट ओवरब्रिज के समीप निवासी कमलनाथ झा के घर पर की गयी थी फायरिंग
देवघर : मानसरोवर फुट ओवरब्रिज के समीप कमलनाथ झा के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग मामले में तीन आरोपितों छोटू श्रृंगारी, सौरव श्रृंगारी व दीपक पासी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. तीनों को कोर्ट के आदेश पर केंद्रीय कारा भेज दिया गया. सरेंडर करने वालों में छोटू व सौरव पंडित बीएन झा रोड के निकट के रहनेवाले हैं, जबकि दीपक पासी मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलसरा का रहनेवाला है. तीनों को नगर थाना कांड संख्या 396/2018 का नामजद बनाया गया है. घटना आठ मार्च को हुई है. आरोप है कि बाइक से पहुंचे पांच अपराधियों ने कमलनाथ को टारगेट कर गोली चलायी गयी थी. घटना में कमलनाथ समेत उनकी पत्नी व बच्ची बाल-बाल बच गये थे. घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










