अब उपाध्यक्ष के पद पर दिग्गजों की दावेदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 4:54 AM
विज्ञापन
वर्तमान अध्यक्ष संजय यादव व पूर्व अध्यक्ष फैयाज कैशर उपाध्यक्ष पद के लिए पेश कर रहे दावेदारी मधुपुर : नगर पर्षद चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अचानक चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. मधुपुर नगर पर्षद अध्यक्ष का पद इस बार एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. इस कारण नप के वर्तमान […]
विज्ञापन
वर्तमान अध्यक्ष संजय यादव व पूर्व अध्यक्ष फैयाज कैशर उपाध्यक्ष पद के लिए पेश कर रहे दावेदारी
मधुपुर : नगर पर्षद चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही अचानक चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. मधुपुर नगर पर्षद अध्यक्ष का पद इस बार एसटी के लिए आरक्षित कर दिया गया है. इस कारण नप के वर्तमान अध्यक्ष समेत इस पद के अन्य उम्मीदवारों की दावेदारी अब उपाध्यक्ष पद पर हो गयी है.
वर्तमान अध्यक्ष संजय यादव ने भाजपा से नप उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है. वहीं अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे पूर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैशर ने भी कांग्रेस पार्टी से उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की है. नप अध्यक्ष का पद एसटी के लिए आरक्षित होने के बाद अब अनारक्षित उपाध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि विभिन्न पार्टियों के दमदार पदाधिकारी या कार्यकर्ता अब उपाध्यक्ष पद पर ही चुनाव लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










