भनक तक नहीं लगी और गोदाम से चोरी हो गयी 20 नयी बाइक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2018 5:11 AM

विज्ञापन

डीसी कोठी के सामने होंडा शोरूम के गोदाम की घटना देवघर :सर्कुलर रोड डीसी कोठी के सामने होंडा शोरूम के गोदाम का पिछला दरवाजा तोड़ कर चोरों ने 20 नयी दोपहिया गाड़ी चोरी कर ली. चोरी गये वाहनों में होंडा की स्कूटी, साइन, ड्रीम युगा समेत अन्य बाइक शामिल है. घटना शनिवार रात की ही […]

विज्ञापन
डीसी कोठी के सामने होंडा शोरूम के गोदाम की घटना
देवघर :सर्कुलर रोड डीसी कोठी के सामने होंडा शोरूम के गोदाम का पिछला दरवाजा तोड़ कर चोरों ने 20 नयी दोपहिया गाड़ी चोरी कर ली. चोरी गये वाहनों में होंडा की स्कूटी, साइन, ड्रीम युगा समेत अन्य बाइक शामिल है. घटना शनिवार रात की ही बतायी जा रही है. हालांकि शोरूम वालों को घटना की भनक रविवार शाम करीब चार बजे लगी.
गुप्त सूचना पर नगर पुलिस ने अहले सुबह नंदन पहाड़ के समीप से लावारिस हालत में खड़ी एक नयी साइन बाइक बरामद कर थाना लाया था. होंडा शोरूम वाले जब शिकायत देने नगर थाना पहुंचे, तब बरामद बाइक का इंजन-चेचिस नंबर मिलान किया. पता चला कि उक्त बरामद साइन बाइक उसी चोरी हुई बाइक में से एक है. शोरूम वाले स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि कितनी बाइक कब और कैसे चोरी हुई. इस संबंध में होंडा शोरूम मालिक मिथिलेश कुमार को मोबाइल पर कॉल कर पूछा गया तो बताया कि वे बाहर से लौट रहे हैं और रास्ते में हैं.
देवघर आकर देखने के बाद ही कुछ बता सकेंगे. मामले की सूचना पाकर नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार घटना की जानकारी लेने गोदाम पहुंचे. अंदर गोदाम की स्थिति देख वे दंग भी रह गये. गोदाम में करीब एक हजार बाइक रखी थी. थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं है. शोरूम वाले नहीं बता पा रहे कि कब और कैसे बाइक चोरी हो गयी. अब मालिक लौटेगा, तभी मिलान करने के बाद कह सकेंगे कि कितनी बाइक चोरी हुई है. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
बालू लदे आठ ट्रैक्टर पकड़ाये
नौ साल बाद गिरफ्तार हुआ बच्चे का अपहरणकर्ता
पानी का प्लांट लगाने के बहाने चल रहा था अवैध शराब बनाने का धंधा
सरेंडर हो जायेंगे छात्रवृत्ति व साइकिल के 2.69 करोड़ !
छात्रों के बैंक खाता से नहीं हुआ आधार लिंक, डीबीटी की वजह से होंगे लाभ से वंचित
देवघर : कल्याण विभाग में छात्रों के लिए छात्रवृत्ति व साइकिल की राशि 2.69 करोड़ रुपये पिछले छह माह से पड़ी हुई है. अगर 30 मार्च तक 39,978 छात्रों का बैंक खाता संख्या को आधार से जोड़ते हुए डीबीटी मोड में नहीं किया गया] तो छात्रवृत्ति व साइकिल मद के 2.69 करोड़ रुपये सरेंडर हो जायेंगे.
जिला कल्याण पदाधिकारी बृजबिहारी राय ने बैंकों व प्रखंडों के पदाधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी प्रकट करते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी 39,978 छात्रों का बैंक खाता डीबीटी से जोड़ने का निर्देश दिया है. कल्याण पदाधिकारी ने विशेष रूप से एलडीएम, बीडीओ व बीइइओ को इस कार्य में मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है. जिले में सबसे अधिक मोहनपुर प्रखंड के 8711 छात्रों के बैंक खाता को डीबीटी मोड से नहीं जोड़ा गया है. इससे पहले भी विभाग द्वारा कई बार एलडीएम व बीइइओ को इससे संबंधित निर्देश दिया गया है, बावजूद इसमें गंभीरता नहीं दिखायी गयी.
कल्याण विभाग से कक्षा एक से चार के छात्रों को पांच सौ रुपये, कक्षा पांच से छह तक के छात्रों को एक हजार रुपये, कक्षा सात से आठ तक के छात्रों को 1500 रुपये व कक्षा नौ से 10 तक के एसटी/ओबीसी छात्रों को 2,250 व ओबीसी छात्रों को 15,00 रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दिये जाने का प्रावधान है. जबकि साइकिल के लिए आठवीं कक्षा तक के छात्रों को उनके बैंक खाते में 3,000 रुपये भुगतान करने का प्रावधान है.
कहां कितने छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति व साइकिल से वंचित
प्रखंड छात्रों की संख्या
देवघर-6459
देवीपुर- 2195
करौं- 1383
मारगोमुंडा- 2239
मधुपुर- 4598
प्रखंड छात्रों की संख्या
मोहनपुर- 8711
पालोजोरी- 5768
सारठ- 5058
सारवां- 2611
सोनारायठाढ़ी- 956
39,978 छात्रों का बैंक खाता डीबीटी मोड से नहीं जोड़ने की वजह से छात्रों को छात्रवृत्ति व साइकिल की राशि नहीं भेजी जा सकी है. बैंक खाता संख्या को आधार के साथ मैपिंग कर डीबीटी मोड पर लाना है. अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो 2.69 करोड़ रुपये विभाग को सरेंडर हो सकते हैं. इसमें एलडीएम व बीडीओ को विशेष रुचि दिखाने का निर्देश दिया गया है.
– बृजबिहारी राय, कल्याण पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola