बालू लदे आठ ट्रैक्टर पकड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2018 5:10 AM

विज्ञापन

पहाड़पुर सरकंडा में अजय नदी घाट पर छापेमारी देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के अजय नदी पहाड़पुर सरकंडा घाट पर जिला सहायक खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में आठ ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया. कई ट्रैक्टरों पर बालू लोड था, जबकि दो-तीन ट्रैक्टर ने बालू गिरा दिया. वहीं एक-दो खाली […]

विज्ञापन
पहाड़पुर सरकंडा में अजय नदी घाट पर छापेमारी
देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के अजय नदी पहाड़पुर सरकंडा घाट पर जिला सहायक खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की.
छापेमारी में आठ ट्रैक्टर जब्त कर थाना लाया. कई ट्रैक्टरों पर बालू लोड था, जबकि दो-तीन ट्रैक्टर ने बालू गिरा दिया. वहीं एक-दो खाली ट्रैक्टर भी बालू लोड करने के लिए घाट पर खड़ा था.
इस संबंध में जब्ती सूची बनाकर एडीएमओ ने सभी ट्रैक्टर कुंडा थाने के हवाले कर दिया. समाचार लिखे जाने तक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं हुई थी. खनन विभाग व पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. वहीं ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए भी थाने में काफी लोगों की भीड़ देखी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola