नौ साल बाद गिरफ्तार हुआ बच्चे का अपहरणकर्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2018 5:10 AM

विज्ञापन

नगर पुलिस बिहार के लखीसराय से लायी जैतपुर निवासी अमित सिंह उर्फ लकड़ा उर्फ लाखो सिंह को देवघर: नगर थाना की पुलिस ने अपहरण कांड के वांटेड अमित सिंह उर्फ लकड़ा उर्फ लाखो सिंह को नौ साल बाद गिरफ्तार किया. अमित बिहार अंतर्गत लखीसराय जिले के बढ़इया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का रहनेवाला है. […]

विज्ञापन
नगर पुलिस बिहार के लखीसराय से लायी जैतपुर निवासी अमित सिंह उर्फ लकड़ा उर्फ लाखो सिंह को
देवघर: नगर थाना की पुलिस ने अपहरण कांड के वांटेड अमित सिंह उर्फ लकड़ा उर्फ लाखो सिंह को नौ साल बाद गिरफ्तार किया. अमित बिहार अंतर्गत लखीसराय जिले के बढ़इया थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का रहनेवाला है. वर्ष 2009 में थाना के पीछे उत्पाद कार्यालय के बगल स्थित सरकारी क्वार्टर से पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सुरेश कुमार सिंह के पुत्र का अपहरण हो गया था. उस मामले में एफआइआर दर्ज हुई थी.
बच्चे की बरामदगी के बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि अपहरण मामले अमित सिंह उर्फ लकड़ा उर्फ लाखो का हाथ रहा है. उसी वक्त से अमित फरार था. कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ. वारंट को नगर पुलिस ने लखीसराय के बढ़इया थाने में दे रखा था. वहां की पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर देवघर के नगर थाने को सूचित किया. इसके बाद कांड के आइओ नगर थाने के एएसआइ एसके वाजपेयी पुलिस बलों के साथ गये और अमित को वहां से लेकर लौटे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola