सांसद ने 170 लाभुकों के बीच बांटे गैस कनेक्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2018 4:28 AM

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह के पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सांसद निशिकांत दुबे ने करीब 170 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया. सांसद ने कहा कि जिले के ढाई लाख परिवारों के बीच आगामी नवंबर से दिसंबर तक मुफ्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह के पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सांसद निशिकांत दुबे ने करीब 170 लाभुकों के बीच गैस कनेक्शन का वितरण किया. सांसद ने कहा कि जिले के ढाई लाख परिवारों के बीच आगामी नवंबर से दिसंबर तक मुफ्त गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें पदाधिकारी, गैस एजेंसी व मार्केटिंग विभाग की कंपनियों की सुस्ती के कारण योजना में मात्र 50 हजार महिलाओं के बीच ही योजना का लाभ दिया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि अधिकतर गरीब महिलाओं का बैंक खाता नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है. पदाधिकारियों के सुस्त रवैये पर उन्होंने कहा कि अगर योजना का लक्ष्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं किया जा सका, तो पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सांसद ने बताया कि सरकार की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन शौचालय में पानी की गंभीर समस्या से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है. गिरते जलस्तर के कारण अधिकतर गांव में पानी की समस्या है.

इसके उपाय किये जा रहे हैं. इस अवसर पर डीडीसी सुशांत गौरव, डीएसओ देवलाल उरांव, डीइओ सीवी सिंह, सांसद की पत्नी अन्नुकांत दुबे, वार्ड पार्षद राजन सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयानंद झा, हरि किशोर सिंह, देवता पांडे, ललन दुबे, मनीष सिंह, प्रीतम दुबे, निर्मल मिश्रा, विवेक दुबे, आकाश झा व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola