बैंक में नोट की कमी, एटीएम में कतार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:18 AM

विज्ञापन

क्राइसिस के मद्देनजर एटीएम के बाहर लगी उपभोक्ताअों की कतार देवघर : बैंकों में नोटों की क्राइसिस के बाद से शहरी क्षेत्र के एटीएम काउंटरों के बाहर ग्राहकों की कतार लंबी हो चली है. हालांकि त्योहारों के बाद कामकाज व कारोबार सामान्य होता जा रहा है. मगर आम लोगों के पास करेंसी की कमी होने […]

विज्ञापन

क्राइसिस के मद्देनजर एटीएम के बाहर लगी उपभोक्ताअों की कतार

देवघर : बैंकों में नोटों की क्राइसिस के बाद से शहरी क्षेत्र के एटीएम काउंटरों के बाहर ग्राहकों की कतार लंबी हो चली है. हालांकि त्योहारों के बाद कामकाज व कारोबार सामान्य होता जा रहा है. मगर आम लोगों के पास करेंसी की कमी होने की वजह से बैंकों में छोटे-बड़े व्यवसायियों के साथ आम ग्राहकों की कतार ब्रांच के काउंटर पर भीड़ बढ़ती चली जा रही है.
यही वजह है कि शुक्रवार को दूसरे अन्य दिनों के मुकाबले साधना भवन स्थित एसबीआइ के मुख्य शाखा में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. शाखा में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि शहर के अलग-अलग एटीएम काउंटरों में 500 रुपये व 2000 रुपये के नोटों की कमी सूचना के बाद शाखाअों में ग्राहक नजर आये. अधिकांश ग्राहकों को तब निराशा हुई जब एटीएम मशीन से बड़े नोट आवश्यकता से कम मिले. दो -तीन प्रयास के बाद 200 रुपये के नोट कम संख्या में मिले.
कई जगह पर एटीएम सर्विस भी नहीं दे रहा था : कई ग्राहकों ने बताया कि शहरी क्षेत्र के कई एटीएम आउट ऑफ सर्विस भी रहा, जहां कई जगह पैसे निकल ही नहीं रहे थे. इसके कारण लोगों में नाराजगी भी दिखी. बाध्य हो लोगों को अॉनलाइन खरीदारी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola