तीन बार मना करने पर भी नहीं माना, तो शैलेंद्र को मार दी गोली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 5:37 AM

विज्ञापन

देवघर : झारखंड बिहार के कई बड़े वारदातों में मोस्टवांटेड रहे रिखिया थाना क्षेत्र के बजरमरुवा गांव निवासी राजू यादव उर्फ राजेन्द्र यादव उर्फ मलखान सिंह को मोहनपुर थाना की पुलिस ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र यादव की हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मलखान को […]

विज्ञापन
देवघर : झारखंड बिहार के कई बड़े वारदातों में मोस्टवांटेड रहे रिखिया थाना क्षेत्र के बजरमरुवा गांव निवासी राजू यादव उर्फ राजेन्द्र यादव उर्फ मलखान सिंह को मोहनपुर थाना की पुलिस ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र यादव की हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने मलखान को न्यायिक हिरासत में देवघर सेंट्रल जेल भेज दिया.
पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने मलखान ने कई आपराधिक कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पूर्व पंचायत समिति शैलेन्द्र यादव को गोली मारकर हत्या करने की बात उसने कबूल की. उसने बताया कि चांदन नदी से बालू उठाव के विवाद में शैलेंद्र यादव को तीन बार मना कर चुके थे, लेकिन वह बात नहीं मान रहा था. इसके बाद बात बढ़ी और रात में शैलेंद्र को तीन गोली मारी. यह भी बताया कि मनोज यादव के साथ एक बार गोलीबारी हुई थी, लेकिन उसकी हत्या में वह नहीं है.
मनोज की हत्या किसी अन्य ने की है. गिरिडीह के बेंगाबाद बैंक डकैती में उसने संलिप्तता स्वीकार की है. मलखान से एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने कई राउंड पूछताछ की. गिरिडीह पुलिस उसे बेंगलुरु से प्लेन द्वारा लेकर पहुंची. इसके बाद मिहिजाम बैंक डकैती मामले में पूछताछ के लिए जामताड़ा पुलिस मलखान को ले गयी थी. वहां से मोहनपुर पुलिस ने उसे यहां लाया. पुन: जामताड़ा पुलिस मलखान को पूछताछ के लिये रिमांड पर ले सकती है.
वहीं बैंगाबाद बैंक डकैती में गिरिडीह पुलिस उसे जल्द ही रिमांड पर लेनेवाली है. वर्ष 2009 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के सलैया जंगल में पुलिस के साथ जेपीसी की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें राजेश यादव मारा गया था. उस मामले में मोहनपुर पुलिस ने मलखान को जेल भेजा था. इस मामले में मलखान कई महीनों तक जेल में रहा था. विष्णु यादव हत्याकांड में भी वह जेल जा चुका है. मोहनपुर पुलिस ने उसे रातभर कड़ी सुरक्षा के बीच रखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola