तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का उदघाटन आज

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है.
18 सीएच 2- महोत्सव का मंच. इटखोरी. तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. बुधवार को राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार अपराह्न तीन बजे महोत्सव का उदघाटन करेंगे. कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने बेहतर तैयारी की है. मंत्री सुदिव्य कुमार पूजा-अर्चना करेंगे, उसके बाद मुख्य समारोह स्थल पहुंचकर विधिवत उदघाटन करेंगे. विपिन मिश्रा के शंख वादन व श्रोत गायन के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम का उदघाटन होगा. महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है. मालूम हो कि 19, 20 व 21 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन होना है. इसमें वॉलीवुड से लेकर भोजपुरी व नागपुरी गीतों के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं. कार्यक्रम के उदघाटन के बाद स्थानीय कलाकारों के अलावा हास्य कलाकार राजू निगम व गायक सलमान अली की प्रस्तुति होगी. आज का कार्यक्रम पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार शाम तीन बजे इटखोरी पहुंच कर मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद महोत्सव का उदघाटन करेंगे. साढ़े चार बजे से पांच बजे तक विपिन मिश्रा एवं ग्रुप द्वारा शंख वादन व डमरू वादन किया जायेगा. 5:00 से 5:15 बजे तक न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केंद्र द्वारा नागपुरी नृत्य, 5:15 से 5:30 बजे तक नटराज कला केंद्र चोगा ईचागड़ द्वारा छऊ नृत्य, 5:30 से 5:45 बजे तक नीरज डांस एकेडमी चतरा, 5:45 से 6:15 व 7:45 से 8:15 तक कॉमेडियन राजीव निगम का कार्यक्रम, 6:15 से 7:45 बजे तक भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी व 8:15 से 10:15 बजे तक वॉलीवुड सिंगर सलमान अली का कार्यक्रम होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










