Chaibasa News : उदय शंकर बने कायस्थ महासभा के अध्यक्ष

Published by : AKASH Updated At : 06 Oct 2025 10:51 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक नितिन प्रकाश के कार्यालय में महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव मल्लिक की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

चाईबासा.

पश्चिमी सिंहभूम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक नितिन प्रकाश के कार्यालय में महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव मल्लिक की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस वर्ष होने वाली चित्रगुप्त पूजा के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया. नयी पूजा कमेटी में सर्वसम्मति से से उदय शंकर प्रसाद को समिति का अध्यक्ष चुना गया. जबकि उपाध्यक्ष अनंत सयनम, अनिल सिन्हा, प्रताप कुमार सिन्हा, महेश सिन्हा व अरविंद सिन्हा को मनोनीत किया गया. वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी विवेक कुमार सिन्हा को सौंपी गयी. सह सचिव के रूप में अनुराग प्रसाद, मनोज सिन्हा, शीतलज दास, राजेश सिन्हा एवं सूरज कुमार सिन्हा को शामिल किया गया. इसी तरह संजय सिन्हा को कोषाध्यक्ष व राहुल कुमार लाल दास को सह कोषाध्यक्ष चुना गया.

वहीं संरक्षक मंडली में संजीव मल्लिक, नितिन प्रकाश, राजीव नयनम एवं नीरज संदवार को चुना गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, तपन पटनायक, विवेक कुमार सिन्हा, रोहित श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा, अभिजीत पटनायक, सुरेश सिन्हा, नीलरत्नम एवं अंकित सिन्हा को शामिल किया गया.

तैयारी को लेकर 12 को पुन: होगी बैठक

बैठक में निर्णय हुआ कि चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 23 अक्तूबर को होगा. इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन बिहारी क्लब में होगा. महासभा ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की. पूजा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए अगली बैठक 12 अक्तूबर होगी. महासभा ने सभी कायस्थ समाज के लोगों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola