ePaper

Chaibasa News : तिरंगा को घरों में लगाकर दिलों में भी बसायें

Updated at : 15 Aug 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : तिरंगा को घरों में लगाकर दिलों में भी बसायें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला समाहरणालय परिसर से घड़ी घर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

चाईबासा.

हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में जिला समाहरणालय परिसर से घड़ी घर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी. राष्ट्र गान के साथ समापन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि हम सभी तिरंगे को सिर्फ अपने संस्थानों या घरों पर ही ना फहराएं, बल्कि देश के झंडे को अपने दिलों में भी बसाएं. हमारा तिरंगा देशवासियों का गौरव है. इस ध्वज के तले हम देशवासी एक समान हैं. सुरक्षित और स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि हमारा तिरंगा देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर जवानों व महापुरुषों की शहादतों का प्रतीक है.

उपायुक्त ने कहा कि हमारे देश की स्वतंत्रता की गाथा हम सभी को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के लिए प्रेरित करता है. इसमें पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे, जेएसएलपीएस सखी मंडल सहित अन्य ने भाग लिया.

चंपुआ में सड़क पर उतरा देशभक्तों का सैलाब

जैंतगढ़.

चंपुआ में गुरुवार को भाजपा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया. भाजपा नेता मुरली मनोहर शर्मा ने मुख्य अतिथि रहे. सुबह करीब 11 बजे नेहरू स्टेडियम से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ. स्टेडियम से निकली यात्रा ने शहर का भ्रमण किया. गांधी चौक स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जनसमूह ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम उत्साह और गर्व के साथ देशभक्ति नारे लगाये. महिला-पुरुषों ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा का नारा लगाया. कार्यक्रम में चंपुआ सामुदायिक विकास पदाधिकारी स्मृति रंजन साहू, सहायक कार्यपालक अभियंता करण सोरेन, बीपीएम निगमानंद शतपथी, भाजपा एन ए सी अध्यक्ष कार्तिक साहू, जिला कार्यवाह राजेश आचार्य, बड़बिल नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दिलीप मिश्रा, संजय गिरी, रमेश गिरी, प्रदेश महिला कार्यकारिणी सदस्य शुघा महानत, लघु प्रकोष्ठ अध्यक्ष महताब आलम, संतोष साहू, ममता राउत, रेणुका महानता, सूर्याशना महानता, संध्यारानी सेठी, स्वप्नारानी महाकुड़, जयश्री नायक, आबिद अंसारी,रमेश प्रधान, मिशन शक्ति सदस्य, सभी स्वयं सहायता समूह सदस्य आदि ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola