ePaper

Chaibasa News : चाईबासा में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सड़कों पर सन्नाटा

Updated at : 22 Apr 2025 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : चाईबासा में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सड़कों पर सन्नाटा

चाईबासा में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, सड़कों पर सन्नाटा

विज्ञापन

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. पिछले सात दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है. तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेचैन हैं. अधिकतम तापमान के साथ- साथ न्यूनतम तापमान में भी हर दिन एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो रही है. सोमवार को जहां चाईबासा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43.1 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27.2 डिग्री पहुंच गया. तापमान बढ़ने से लोगों का हाल बेहाल है.

सुबह सात बजे निकल जाती है तीखी धूप

सुबह सात बजे से ही गर्मी सताने लगती है. दोपहर 11 बजे से सड़कें सुनसान हो जाती हैं. दोपहर में सड़क पर निकलने वालों की हलक सूखने लगती है. इससे बचने के लिए लोग पेड़ की छांव की तलाश करने लगते हैं. वहीं गर्मी बढ़ते ही लस्सी और छाछ की मांग बढ़ गयी है. गर्मी से लोगों को अगले तीन दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली है. 27 अप्रैल को आकाश में बादल छाये रहेंगे. इससे अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री तक कमी होने की उम्मीद है. इसके बाद तीन-चार दिनों तक आंधी- पानी से भी लोगों को दो-चार होना पड़ेगा.

चाईबासा में आठ दिनों का तापमान

15 अप्रैल अधिकतम- 36.4 न्यूनतम -27.8

16 अप्रैल अधिकतम – 36.8 न्यूनतम- 21.617 अप्रैल अधिकतम – 38.0 न्यूनतम-24.8

18 अप्रैल अधिकतम – 35.8 न्यूनतम-22.619 अप्रैल अधिकतम- 36.8 न्यूनतम- 22.6

20 अप्रैल अधिकतम- 40.0 न्यूनतम-26.421 अप्रैल अधिकतम- 42.0 न्यूनतम- 26.6

22 अप्रैल अधिकतम- 43.1 न्यूनतम-27.2

अगले आठ दिनों का पूर्वानुमान

23 अप्रैल अधिकतम- 42.24 न्यूनतम- 24

24 अप्रैल अधिकतम- 42.24 न्यूनतम- 2425 अप्रैल अधिकतम- 41. न्यूनतम- 25

26 अप्रैल अधिकतम- 41. न्यूनतम- 2527 अप्रैल अधिकतम 38 न्यूनतम- 24

28 अप्रैल अधिकतम 37 न्यूनतम- 2229 अप्रैल अधिकतम 34 न्यूनतम- 22

30 अप्रैल अधिकतम 33 न्यूनतम- 22

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola