Chaibasa News : संविधान को बचाने के लिए देश जागरूक हो : सोनाराम

Published by : AKASH Updated At : 15 Aug 2025 12:07 AM

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर शाम चाईबासा में कैंडल मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

चाईबासा.

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर शाम चाईबासा में कैंडल मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने किया. कैंडल मार्च कांग्रेस भवन (चाईबासा) से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौक- चौराहों का भ्रमण कर पुनः भवन में लौटा. भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया. जगन्नाथपुर के विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए देश को जागरूक करने की जरूरत है.

कैंडल मार्च में कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, प्रवक्ता त्रिशानु राय, सचिव जानवी कुदादा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, पूर्व कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनीष गोप, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हांसदा, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चंद्र भूषण बिरुवा, सिकुर गोप, बिजय गुप्ता, संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, सलीम खान, शैली शैलेन्द्र सिंकु, अमृत माझी, विक्रमादित्य सुंडी, सुरशेन टोपनो, प्रताप पुरती, चरण सामड, नितिन गोप, अंशु गोप, सन्नी रॉबर्ट एंथोनी, तनवीर, हर्ष चन्द्र नाग, हरि चरण कुम्हार, सचिन बिरुवा, आशीष मोदक, सुभाष राम तुरी, सुशील दास सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola