Chaibasa News : नोवामुंडी बाल विकास सभागार में मना पोषण पखवाड़ा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 Apr 2025 10:52 PM
विज्ञापन
बच्चों का अन्नप्रासन कराते मुख्य अतिथित
विज्ञापन
नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखंड के बाल विकास परियोजना सभागार में मंगलवार को पोषण पखवाड़ा का समापन हुआ. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रंगोली से पोषण से संबंधित कलाकृतियां बनायीं. पोषण से संबंधित पौष्टिक आहार के बारे में बताया गया. कार्यक्रम के तहत नोवामुंडी प्रखंड परिसर से जागरूकता रैली निकाली गयी, जो कोल्हान हाटिंग तक गयी. आंगनबाड़ी सेविकाएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुई थीं. ग्रामीणों को जागरूक करते हुए महिलाएं सही पोषण देश रोशन, कुपोषण को दूर भगाने का नारा लगा रही थीं. समापन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख पूनम गिलुवा, सीडीपीओ श्रीमती देवी, डॉक्टर कुशल कुमार साहू ,पुष्पा लकड़ा, मानसी परियोजना ब्लॉक कोऑर्डिनेटर माधव पिंगुवा, मानसी मित्र अनीता लकड़ा, कुंती पाट पिंगुआ, दमयंती देवी, रंजना गोप, सुमित्रा बोइपाई, आंगनबाड़ी सेविका जयन्ती लागुरी, बसंती नायक, अस्वानी मुंडा, गीता, उमा रानी चक्रवर्ती, अनीशा दोराई और प्रखण्ड की सभी आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे.छह बच्चों का कराया अन्नप्रासन
प्रखंड परिसर में मुख्य अतिथियों की ओर से 6 से अधिक उम्र के 6 बच्चों का अन्नप्रासन्न कराया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर कुशल कुमार साहू ने बताया कि हम सबको मिलकर कुपोषण को दूर भगाना है. जितने भी कुपोषित बच्चे हैं, उनका ध्यान रखना है. कुपोषित बच्चों को हम अच्छा पोषण देकर उनका ध्यान रख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










