रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से हराया

Updated at : 08 Apr 2024 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से हराया

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से रांची में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में मेजबान रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से हराकर चार अंक हासिल किये.

विज्ञापन

चाईबासा. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की ओर से रांची में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-19 (एलिट ग्रुप) क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर डिवीजन मुकाबले में मेजबान रांची ने पश्चिमी सिंहभूम को छह विकेट से हराकर चार अंक हासिल किये. रांची के जेएससीए ओवल मैदान में खेले गये सुपर डिवीजन के मुकाबले में टॉस पश्चिमी सिंहभूम के कप्तान ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पश्चिमी सिंहभूम की पारी के पहले ओवर में आठ रन के स्कोर पर कप्तान डेविड सागर मुंडा बिना कोई रन बनाये आउट हो गये. वहीं, टीम के 32 रन के स्कोर पर आमर्त्य चौधरी तीन रन बनाकर रन आउट हुए. फिर साकेत कुमार सिंह व विकेटकीपर बल्लेबाज मोइब अब्बास ने 91 रनों की साझेदारी निभायी. साकेत ने सात चौके की मदद से 58 रनों की पारी खेली. मोइब ने पांच चौके व एक छक्का की मदद से 53 रनों का योगदान दिया. सुमित शर्मा ने 33, वरुण कुमार सिंह ने 20 व सत्यम सिंह ने 14 रन बनाये. पश्चिमी सिंहभूम की पूरी पारी 49.5 ओवर में 223 रन पर सिमट गयी. रांची की ओर से रायन सपकोता व आयुष सिंह परमार ने तीन-तीन विकेट लिए.

रांची ने 39.3 ओवरों में लक्ष्य प्राप्त किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 39.3 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाकर जीत दर्ज की. इसमें वत्सल तिवारी ने आठ चौके एवं एक छक्का की मदद से नाबाद 100 रनों की शानदार पारी खेलकर रांची की जीत में अहम भूमिका निभायी. अन्य बल्लेबाजों में अमन कुमार ने 50 रन, अभिनव सागर ने 47 रन बनाये. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से वरुण कुमार सिंह ने दो विकेट, आशीष कुमार सिंह ने एक विकेट लिए.

.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola