पत्नी और प्रेमी चाचा ने मिलकर की पति की गला रेतकर हत्या, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पत्नी और प्रेमी चाचा ने मिलकर पति की तेजधार हत्याकर से गला रेतकर हत्या, एक आरोपी पुलिस हिरासत में

चाईबासा के मंझारी में पत्नी और प्रेमी चाचा ने मिलकर युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है.

विज्ञापन

चाईबासा: पत्नी का प्रेमी चाचा ने भतीजा की तेजधार हथियार से गला काट कर हत्या करने का मामला सामने आयी है. यह घटना मंझारी थाना क्षेत्र के कुंदरूगुटु गांव के मास्टरसाई टोला की हे. रविवार सुबह गांव स्थित तालाब से शव मिला. शव की पहचान कुंदरूगुटु गांव निवासी लक्ष्मण बिरूवा (26) के रूप में हुई.

शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. हत्या से गांव में मातक छा गयाा है. घटना की जानकारी मिलने पर मंझारी थाना के पुलिस गांव पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. अपराधियों ने लक्ष्मण बिरूवा का दोनों हाथ रस्सी से बांध कर बेरहमी से तेजधार हथियार से गला रेतकर और पेट और सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी गयी.

इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गांव स्थिति तालाब के पानी में डूबा दिया गया था. मृतक के छोटे भाई राकेश बिरूवा ने बताया कि उसका सगे चाचा गंगाराम बिरूवा और मृतक लक्ष्मण बिरूवा की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था. गुरूवार शाम को भाभी और चाचा गंगाराम बिरूवा ने मिलकर भाई लक्ष्मण बिरूवा के साथ मारपीट किया.

दूसरे दिन शुक्रवार को दिन में चाचा गंगाराम और गांव के एक युवक शारदा बिरूवा ने बाइक से बैठा कर घर से ले गया जो वापस नहीं आया. इसके बाद से खोजबीन की जा रही थी.

बच्चाें ने तालाब में तैरता शव देखा

बताया कि रविवार सुबह गांव स्थित तालाब में नहाने गये बच्चों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा. इसके बाद बच्चों ने गांव आकर तालाब में शव मिलने की जानकारी दिया. जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ तालाब गये तो शव की पहचान लक्ष्मण बिरूवा के रूप में की गयी. उसका दोनों हाथ रस्सी से बांधा हुआ था तथा गला काट हुआ था और पेट और सिर में गहरी जख्म था. बताया कि मृतक लक्ष्मण बिरूवा मजदूरी करने बाहर गया था. घर में उसकी पत्नी रहती थी. इसी बीच करीब एक माह पूर्व से उसका सगे चाचा गंगाराम बिरूवा का बहू के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

बताया कि गंगाराम बिरूवा ने इससे पूर्व अपनी भाभी यानि मृतक लक्ष्मण बिरूवा की मां से शादी कर लिया है. अब बहू के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. मृतक लक्ष्मण बिरूवा की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी छोड़कर वापस मायके चली गयी. उसका एक बेटा है. अब दूसरी पत्नी से करीब एक साल पहले शादी कर लिया था.

इसके का कोई संतान नहीं है. पुलिस ने इस मामले में गांव के शारदा बिरूवा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं गंगाराम बिरूवा और मृतक की पत्नी गांव से फरार हो गये. पुलिस उक्त दोनों को खोजबीन कर रही है. बताया जा रहा है गंगाराम इससे पूर्व भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola