एक फूल, कई फायदे! बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर डैंड्रफ कम करने तक, जानें गुड़हल के 2 आसान हेयर ट्रीटमेंट

Updated:
विज्ञापन
How to Use Hibiscus Flower for Hair Growth (PC: AI Image)

How to Use Hibiscus Flower for Hair Growth (PC: AI Image)

Hibiscus for Hair Growth: अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं, उनकी ग्रोथ रुक गई है या डैंड्रफ की समस्या परेशान कर रही है, तो गुड़हल का फूल आपके हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है.

विज्ञापन

Hibiscus for Hair Growth: अगर बाल तेजी से झड़ रहे हैं, ग्रोथ रुक गई है या डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में खुजली रहती है, तो हर बार महंगे हेयर प्रोडक्ट्स खरीदना ही समाधान नहीं है. आयुर्वेद में गुड़हल (Hibiscus) को बालों की देखभाल के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. इसके फूल और पत्तियों में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देने, बालों (Hair Care Tips) की जड़ों को मजबूत बनाने और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं गुड़हल के दो आसान हेयर ट्रीटमेंट, जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है गुड़हल?

गुड़हल के फूल और पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, अमीनो एसिड और नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुणों से भरपूर मानी जाती हैं. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्कैल्प की देखभाल बेहतर हो सकती है और बालों की क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

Hibiscus Benefits for Hair Growth: गुड़हल से मिलने वाले फायदे

  • हेयर फॉल कम करने में सहायक हो सकता है.
  • स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है.
  • डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली कम करने में मदद मिल सकती है.
  • बालों को मुलायम, घना और नेचुरल शाइन देने में सहायक है.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: 30 की उम्र के बाद भी जवान और हेल्दी दिखेंगे आपके बाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें और देखें कमाल

रेमेडी 1: गुड़हल का हेयर ऑयल

PC: AI Image
PC: AI Image

कैसे बनाएं?

4-5 ताजे गुड़हल के फूल और 8-10 पत्तियों को अच्छी तरह पीस लें. अब 100 मिलीलीटर नारियल तेल में इस पेस्ट को डालकर 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. तेल ठंडा होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में भर लें.

कैसे इस्तेमाल करें?

हफ्ते में 2 से 3 बार इस तेल से 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें. कुछ घंटे या रातभर छोड़ने के बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

रेमेडी 2: गुड़हल और दही का हेयर मास्क

PC: AI Image
PC: AI Image

कैसे बनाएं?

गुड़हल के फूलों का ताजा पेस्ट तैयार करें. इसमें 2-3 चम्मच दही या एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

कैसे लगाएं?

इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं. 30-40 मिनट बाद सामान्य पानी से धोकर माइल्ड शैंपू कर लें. सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

ध्यान रखें ये बातें

अगर आपकी स्कैल्प बहुत सेंसिटिव है या किसी तरह की एलर्जी की समस्या है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर लगातार बाल झड़ रहे हैं या स्कैल्प से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो घरेलू नुस्खों के साथ डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: मानसून में हेयर फॉल से हैं परेशान? नारियल और कॉफी का ये हेयर केयर फॉर्मूला करें ट्राई


विज्ञापन
मेघा रॉय

लेखक के बारे में

By मेघा रॉय

मेघा रॉय वर्तमान में प्रभात खबर में वीडियो कंटेंट और लाइफस्टाइल राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. इससे पहले वह राजस्थान पत्रिका में फीचर राइटर के रूप में कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने पत्रकारिता एवं जनसंचार में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है. साथ ही, इंडिया न्यूज और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंटर्नशिप का अनुभव भी हासिल किया है.उन्हें डिजिटल मीडिया, ट्रेंडिंग न्यूज, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ज्योतिष, धर्म और सोशल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर सरल और रोचक लेख लिखना पसंद है. उनका मानना है कि एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी पाठकों तक सही, सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola