झारखंड पुनरुत्थान अभियान की बैठक में नयी जिम्मेदारियों की घोषणा

Updated:
विज्ञापन
तसवीर 25सीबीएस 51: मनोनयन पत्र देते अभियान के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मनोनयन पत्र देते अभियान के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

झारखंड पुनरुत्थान अभियान की बैठक में मोहम्मद सलीम को केंद्रीय सचिव और अजय मुर्मू को सरायकेला-खरसावां का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

झारखंड पुनरुत्थान अभियान की जरूरी बैठक शनिवार को टाटा कॉलेज के समीप आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोहम्मद सलीम को अभियान का केंद्रीय सचिव तथा अजय मुर्मू को सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया. यह मनोनयन अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु के निर्देश एवं सहमति से किया. नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष विशाल गुड़िया, सचिव शैली शैलेंद्र सिंकु, अलबिन एक्का, रामराय मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola