बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार, आवेदन शुरू

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर
बिहार सरकार (शिक्षा विभाग) ने 'मुख्यमंत्री बालिका (इंटरमीडिएट) प्रोत्साहन योजना 2026' के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. बिहार बोर्ड (BSEB) से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 25,000 की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी.
Mukyamantri Balika Protsahan Yojana Bihar: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 पास करने वाली छात्राओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 12वीं पास छात्राओं को बिहार सरकार हर साल प्रोत्साहन राशि देती है. यदि आप भी इस साल 2026 में पास हुई हैं, तो यह खबर आपके काम की है.
इस योजना के तहत बिहार बोर्ड से इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 25 हजार की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस स्कॉलरशिप योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना ज़रूरी है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 12वीं पास छात्राएं अब ऑफिशियल पोर्टल medhasoft.bih.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकती हैं. इस योजना के लिए पात्रता क्या है, अप्लाई कैसे करना है आइए जानते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
बिहार का निवासी: इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रा को बिहार राज्य का स्थायी निवासी होनी चाहिए. साथ ही छात्रा ने बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से 12वीं परीक्षा पास की हो.
अविवाहित होना अनिवार्य: योजना की शर्तों के अनुसार आवेदन करने वाली छात्रा का अविवाहित होना जरूरी है. तभी प्रोत्साहन राशि मिलेगा.
बैंक खाता लिंक: छात्रा का बैंक खाता उसके आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से सीडेड/लिंक होना चाहिए.
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- इंटरमीडिएट (12th) का मार्कशीट और एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक (नाम आधार से मैच होना चाहिए)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

ये भी पढ़ें: BPSC की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण 100 सवाल और जवाब
Step by Step - ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhasoft.bih.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (माध्यमिक +2)" के लिंक पर क्लिक करें.
- दिशा-निर्देशों को स्वीकार करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं के कुल मार्क्स और आधार नंबर दर्ज करके पोर्टल में लॉग इन करें.
- फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और बैंक संबंधी जानकारी ध्यान से भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फाइनल सबमिट करें.
- सबमिशन के बाद रिसीविंग का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर आवेदन पोर्टल पर जा सकते है.
ये भी पढ़ें: बिहार BEd की तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस बार कॉलेज मिला या नहीं? ऐसे करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ओम प्रकाश
ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










