लैपटॉप खोलने की नहीं है जरूरत, मोबाइल पर भी मिनटों में बना सकते हैं Resume

Updated:
विज्ञापन

इंटरव्यू की सांकेतिक तस्वीर (PC-फ्रीपिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

How To make Resume on Mobile: आज के समय में नौकरी के लिए अच्छा CV या Resume होना बेहद जरूरी है. अगर आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है, तो भी आप मोबाइल फोन की मदद से मिनटों में प्रोफेशनल CV तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको मार्केट में मौजूद Apps की मदद लेनी होगी.

विज्ञापन

How To make Resume on Mobile: आज के समय में नौकरी के लिए अच्छा CV या Resume होना बेहद जरूरी है. अगर आपके पास कंप्यूटर नहीं है, तो भी आप अपने मोबाइल फोन से ही प्रोफेशनल CV तैयार कर सकते हैं. इसके लिए कई ऐसे मोबाइल ऐप और वेबसाइट उपलब्ध हैं, जिनमें पहले से तैयार टेम्पलेट मिलते हैं. आप अपनी पढ़ाई, स्किल, एक्सपीरियंस और अन्य जरूरी जानकारी भरकर कुछ ही मिनटों में CV बना सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल पर CV बनाने के लिए कौन-कौन से ऐप इस्तेमाल करें?

मोबाइल पर CV बनाने के लिए कई ऐप उपलब्ध हैं. इनमें कैन्वा, इंटेलिजेंट CV, CV इंजीनियर और WeBuildCV जैसे ऐप शामिल हैं. इन ऐप्स में अलग-अलग प्रोफेशन और जरूरत के हिसाब से Resume टेम्पलेट मिलते हैं.

1.Canva से CV कैसे बनाएं?

Canva एक लोकप्रिय डिजाइनिंग ऐप है. इसमें रिज्यूमे और CV के लिए कई तरह के तैयार टेम्पलेट मिलते हैं. आप मोबाइल में Canva ऐप खोलकर 'Resume' या 'CV' सर्च कर सकते हैं. इसके बाद अपनी पसंद का Template चुनकर उसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शिक्षा, एक्सपीरियंस और स्किल जैसी जानकारी भर सकते हैं. CV तैयार होने के बाद इसे पीडीएफ फॉर्म में सेव या डाउनलोड किया जा सकता है. अच्छी नौकरी पाने के लिए अच्छा सीवी बनाना जरूरी है.

2.Intelligent CV से बनाएं Resume

इंटेलिजेंट CV एक रिज्यूमे बिल्डर ऐप है. इसमें अलग-अलग तरह के Resume Template और डिजाइन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें अपनी पर्सनल जानकारी, एजुकेशन, वर्क एक्सपीरियंस और स्किल्स भरकर CV तैयार किया जा सकता है. यह ऐप उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो बिना ज्यादा डिजाइनिंग किए जल्दी CV बनाना चाहते हैं.

3.CV Engineer ऐप

CV Engineer की मदद से मोबाइल पर रिज्यूमे तैयार किया जा सकता है. इसमें CV के अलग-अलग सेक्शन को व्यवस्थित तरीके से भरने का ऑप्शन मिलता है. यह ऐप रिज्यूमे की भाषा और फॉर्मेट को बेहतर तरीके से तैयार करने में भी मदद करता है. अगर आप नौकरी के लिए Resume तैयार कर रहे हैं, तो इसमें जरूरी जानकारी को स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से शामिल कर सकते हैं.

4.WeBuildCV से बनाएं CV और कवर लेटर

WeBuildCV Resume बनाने के साथ कवर लेटर तैयार करने में भी मदद करता है. इसमें AI आधारित फीचर्स की मदद से CV तैयार करने का ऑप्शन मिलता है. यूजर अपनी जानकारी दर्ज करके अपने प्रोफाइल के अनुसार रिज्यूमे तैयार कर सकता है.

मोबाइल से CV बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • CV बनाते समय सिर्फ अच्छा Design चुनना ही काफी नहीं है. इसमें दी गई जानकारी भी सही और क्लियर होनी चाहिए.
  • CV में अपना नाम और सही मोबाइल नंबर जरूर दें. Professional Email ID का इस्तेमाल करें.
  • अपनी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन को सही तरीके से लिखें.
  • अगर वर्क एक्सपीरियंस है, तो कंपनी और पद की जानकारी दें. जरूरी Skills को CV में जरूर शामिल करें.
  • CV बहुत ज्यादा लंबा न रखें.
  • स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों को डाउनलोड करने से पहले जांच लें.
  • नौकरी के अनुसार CV में जरूरी Skills और एक्सपीरियंस को प्रमुखता दें.
  • CV को PDF Format में सेव करना बेहतर रहता है.

मोबाइल से CV बनाने का आसान तरीका

अगर आप पहली बार CV बना रहे हैं, तो सबसे पहले किसी Resume Builder ऐप को मोबाइल में इंस्टॉल करें. इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार Template चुनें. अब नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, एजुकेशन, स्किल्स, एक्सपीरियंस और अन्य जरूरी जानकारी भरें. पूरी जानकारी जांचने के बाद CV को PDF Format में डाउनलोड कर लें. इस तरह बिना कंप्यूटर या लैपटॉप के भी आप अपने मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में प्रोफेशनल CV तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऐसा रिज्यूमे बनाएं, जो रिक्रूटर को पहली नजर में करे Impress, जानें तरीका

विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola