सावन मेला को लेकर मारवाड़ी महिला समिति की तैयारियां तेज, 25 से को होंगी प्रतियोगिताएं

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा मारवाड़ी महिला समिति द्वारा आयोजित सावन मेला और प्रतियोगिताओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें. विजेताओं को अगस्त में सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

चाईबासा: मारवाड़ी महिला समिति, चाईबासा शाखा की ओर से सावन मेला के उपलक्ष्य में 25 एवं 26 जुलाई को रूंगटा मैरिज हाउस में दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. प्रतियोगिताएं प्रतिदिन शाम 4 बजे से शुरू होंगी. शाखा अध्यक्ष संगीता मुंधड़ा ने बताया कि 25 जुलाई को समिति की महिलाओं के लिए झूला सजाओ एवं टेबल रनर सजाओ प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें केवल समिति की सदस्याएं भाग लेंगी.

विज्ञापन

वहीं 26 जुलाई को बच्चों के लिए रंग भरो, पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर चित्रांकन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 1 एवं 2 अगस्त 2026 को खिरवाल बैंक्विट हॉल, चाईबासा में आयोजित दो दिवसीय भव्य सावन मेले में सम्मानित किया जाएगा.

मेले में महिलाओं और परिवारों के लिए खरीदारी व मनोरंजन की विशेष व्यवस्था होगी. चटपटे व्यंजन, पारंपरिक व आधुनिक महिला परिधान, फैशन एवं लाइफस्टाइल उत्पाद, सजावटी और घरेलू उपयोग के सामान के स्टॉल लगाए जाएंगे.

समिति का उद्देश्य महिलाओं को मंच उपलब्ध कराना, सामाजिक सहभागिता बढ़ाना तथा महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर प्रदान करना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola