यूथ एंड इको क्लब ने पौधा रोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सभी ने पानी बचाने का लिया संकल्प

फ़ोटो :- पौधों के साथ जागरूकता का संदेश देते ईको क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network
राजपुर के देवढ़िया मध्य विद्यालय में इको क्लब के छात्रों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया है. छात्रों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया.
राजपुर: प्रखंड के देवढ़िया मध्य विद्यालय में इको क्लब के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को लेकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सफाई का संदेश दिया है. साथ ही विद्यालय परिसर में लगने वाले पौधों की सुरक्षा के लिए इन छात्रों ने गोद भी लिया. कई छात्र -छात्राओं ने जल संरक्षण से संबंधित चित्रकारी कर पानी बचाने का भी संकल्प लिया.
इन छात्रों के हौसला अफजाई के लिए प्रधानाध्यापक मो असजद ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इको क्लब स्कूल परिसर में साफ सफाई करके स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए संदेश देने का काम करता है. इनके नेतृत्व में विद्यालय परिसर में आने वाले दिनों में और भी पौधारोपण किया जाएगा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी होगा.
इसके अलावा इस क्लब के सदस्य घर-घर जाकर अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे. छात्रों ने संकल्प लिया कि विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को भी संचालन करने में मदद करेंगे. इस मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार, राजीव रंजन,राकेश तिवारी, कामीनी कुमारी, करुणा प्रभामय, विभा कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने पौधा बचाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










