Chaibasa News : ईचा खरकई बांध पर झारखंड सरकार के कदम का विरोध

Published by : AKASH Updated At : 06 Oct 2025 11:34 PM

विज्ञापन

मयूरभंज जिला के तिरिंग प्रखंड अंतर्गत कुलगुटू पंचायत के मुड़दा में कोल्हान बांध विरोधी संघ के तत्वावधान में ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की जनसभा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

तांतनगर.

मयूरभंज जिला के तिरिंग प्रखंड अंतर्गत कुलगुटू पंचायत के मुड़दा में कोल्हान बांध विरोधी संघ के तत्वावधान में ईचा डैम प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों की जनसभा आयोजित की गयी. इस सभा में झारखंड एवं ओडिशा के प्रभावित ग्रामीण शामिल हुए. संघ के उपाध्यक्ष रेयांस सामड ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए झारखंड सरकार ईचा खरकई बांध परियोजना को बना रही है, जिसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि ओडिशा के 39 प्रभावित गांवों में नोटिस भेज कर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है. झारखंड सरकार के जनजातीय परामर्शदातृ परिषद ने ईचा बांध की ऊंचाई और डूब क्षेत्र कम कर 18 गांवों को प्रभावित करने का प्रस्ताव रखा और सहमति दी. इसके बावजूद, ओडिशा के डूबे हुए गांवों को सरकार की ओर से सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई जारी रखी जायेगी ताकि विस्थापित ग्रामीणों को न्याय दिलाया जा सके. कहा कि ईचा डैम से प्रभावित झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में जन आंदोलन और तेज किया जायेगा. संघ के मीडिया सचिव रविंद्र अल्डा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में झारखंड, बंगाल और अन्य राज्यों में कुड़मी समाज द्वारा रेल टेका आंदोलन के जरिये केंद्र सरकार पर दबाव बनाये जाने का विरोध किया. उन्होंने ओडिशा के आदिवासी समुदायों को एकजुट होकर बड़ा आंदोलन चलाने पर बल दिया.

जनसभा में ये थे उपस्थित

जनसभा में सुंदर बास्के, सीता सामड, ग्रामीण मुंडा घनश्याम सामड, बिरसा गोडसोरा, श्याम कूदादा, अजय कुमार पिंगुआ, बुधलाल कालुंडिया, मिलन कालुंडिया, समीर हेंब्रम, गिरधारी सामड, हरीश चंद्र सामड व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola