Chaibasa News : डायन के आरोप में गुदड़ी में वृद्ध दंपती की हत्या

Published by : AKASH Updated At : 10 Aug 2025 11:47 PM

विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गयी.

विज्ञापन

सोनुआ.

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना क्षेत्र में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती की हत्या कर दी गयी. दोनों के शव नदी में फेंक दिया गया. घटना बुधवार की है. पत्नी का शव नदी से बरामद हुआ है, जबकि पति का शव नहीं मिला है. पत्नी का नाम सलगी बरजो (67) और पति का नाम बुधवा बरजो (72) है. वृद्ध दंपत्ती के घर में और कोई नहीं होने के कारण घटना की सूचना पुलिस को जल्दी नहीं मिली. महिला के गले और सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया है. महिला का शव नदी में जहां मिला है, उसके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद हुआ है. महिला के पति का शव अबतक बरामद नहीं हुआ है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है.

पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह डायन-बिसाही का संदेह या जमीन विवाद हो सकता है. पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड के मामले में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें कमरगांव निवासी बिरसा बरजो, सेगो बरजो, लोकनाथ बरजो और एक नाबालिग शामिल है. चारों के खिलाफ डायन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola