ePaper

Chaibasa News : सात अक्तूबर को चाईबासा में धरना देंगे झारखंड पुनरुथान अभियान के सदस्य

Updated at : 05 Oct 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : सात अक्तूबर को चाईबासा में धरना देंगे झारखंड पुनरुथान अभियान के सदस्य

झारखंड पुनरुत्थान अभियान की बैठक रविवार को पूर्व विधायक बहादुर उरांव के आवास पर हुई.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

झारखंड पुनरुत्थान अभियान की बैठक रविवार को पूर्व विधायक बहादुर उरांव के आवास पर हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने की. बैठक की शुरुआत झारखंड के प्रथम महालेखाकार एवं पूर्व आइएएस अधिकारी बेंजामिन लकड़ा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर हुई. इसके बाद संगठन की ओर से चार प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया. पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने बताया कि 7 अक्तूबर को अभियान के बैनर तले सदर अनुमंडल पदाधिकारी, चाईबासा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा.इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा.

इस अवसर पर सन्नी सिंकु, अमृत माझी, शैली शैलेंद्र सिंकु, मंगल सरदार, बिरसा गोप तथा सहदेव महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. सारंडा आरक्षित वन क्षेत्र में वन्य अभयारण्य स्थापित करने के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार झारखंड सरकार द्वारा की जा रही सुनवाई से उत्पन्न असमंजस को दूर करने की मांग की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola