Chaibasa News : खराब चापाकल दुरुस्त करें, शत प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचायें : जोबा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 25 Apr 2025 11:38 PM

विज्ञापन

खराब चापाकल दुरुस्त करें, शत प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचायें : जोबा

विज्ञापन

चाईबासा. चाईबासा स्थित समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता दिशा की अध्यक्ष सह सांसद जोबा माझी ने की. मौके पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक निरल पुरती, दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, सोनाराम सिंकु, जगत माझी व जिला परिषद अध्यक्ष व प्रखंड प्रमुख मौजूद रहे.

इस दौरान पिछली बैठक के निर्णय पर हुई कार्यवाही की जानकारी दी गयी. वहीं, सरकारी योजनाओं से शत प्रतिशत योग्य लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया.

सांसद ने मांगी जानकारी, कितने घरों में पहुंचा नल से जल

सांसद जोबा माझी ने पेयजल विभाग को निर्देश दिया कि गर्मी को देखते हुए हर घर में नल से जल पहुंचने का कार्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. अबतक जिले के कितने घरों में नल से जल पहुंचाया गया है, इसकी जानकारी मांगी. अधिकारियों को निर्देश दिया कि खराब चापाकल की जल्द मरम्मत करें. सांसद ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण करने को कहा.

बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पीडी आइटीडीए जयदीप तिग्गा, अपर उपायुक्त प्रवीण करेकट्टा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola