Chaibasa News : डॉ आंबेडकर को स्वतंत्र भारत में अपेक्षित सम्मान देर से मिला : भाजपा
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 21 Apr 2025 11:44 PM
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर को स्वतंत्र भारत में अपेक्षित सम्मान देर से मिला : भाजपा
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान को लेकर संगोष्ठी हुई. यहां जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने डॉ आंबेडकर के योगदान, उनके विचारों की प्रासंगिकता व वर्तमान मोदी सरकार के कार्यों पर विचार रखे. बताया गया कि डॉ आंबेडकर को स्वतंत्र भारत में अपेक्षित सम्मान और स्थान मिलने में विलंब हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब व संविधान को सम्मान दिया है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को व्यवहार में लाने की दिशा में निरंतर प्रयास की आवश्यकता है. लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और सामाजिक न्याय को समावेशी रूप देने की दिशा में हाल के वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार में उठाये गये कदम इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत हैं.सबका साथ, सबका विकास संविधान की भावना के अनुरूप
पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि संविधान से मिले समानता के अधिकार को व्यावहारिक स्तर पर पूरी तरह लागू करने के लिए ठोस कार्य नीतियों की आवश्यकता है. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास जैसे दृष्टिकोण संविधान की भावना के अनुरूप है. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि संविधान की मूल आत्मा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं.संविधान के संरक्षण में अपनी भूमिका निभायें युवा
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को पाठ्यक्रमों और नीतियों में अधिक विस्तार से सम्मिलित करने की आवश्यकता है. सनी पासवान ने कहा कि सामाजिक वंचना से मुक्ति के लिए संवैधानिक अधिकारों की जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. भाजपा नेत्री गीता बालमुचु ने नागरिकों से आह्वान किया कि डॉ अंबेडकर के विचारों का प्रचार-प्रसार करें. संविधान के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं.कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न भीमराव आंबेडकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर किया. संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गयी.
मौके पर मालती गिलुवा, रूपा दास, हेमंती विश्वकर्मा, दीपक सिंह, हेमंत केसरी, चंद्र मोहन तियु, हर्ष रवानी, राकेश पोद्दार, दिलीप साव, अनंत सयनम, पवन शर्मा, मंगल हेंब्रम, महेंद्र गोप, रामानुज शर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, जूली खत्री, बिरजू रजक, गुल्लू कुमार, गंगा कारवा, अक्षय खत्री, प्रफुल्ल महाकुड़, दुर्गा चरण नाग, अनिल दास, पप्पू महतो, जय किशन बिरूली, वीरेंद्र कुमार सिंह, रोहित दास, अशोक कुमार तुम्बिलया व मुकेश दास आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










