Chaibasa News : डीएवी चाईबासा का 10वीं व 12वीं में शत प्रतिशत परिणाम

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

10वीं में कुणाल, 12वीं में प्रियांशु व माेहाली टॉपर

विज्ञापन

चाईबासा.

चाईबासा स्थित सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा. प्रभारी प्राचार्य चंद्रशेखर ने परिणाम पर खुशी जाहिर की. 12वीं विज्ञान संकाय से 72 और वाणिज्य संकाय से 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. विज्ञान में प्रियांशु साव 95% अंकों के साथ विद्यालय के टॉपर रहे. वहीं, कृतिका सिंघानिया 93% के साथ द्वितीय स्थान पर रही. नारायण मुर्मू 92.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे. दूसरी ओर, वाणिज्य संकाय से मोहाली राय ने 92.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान, दीया अग्रवाल ने 90.8 अंकों के साथ द्वितीय स्थान व अनमोल मुरारका ने 88% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया.

10वीं में 19 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक

स्कूल के 10वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा. यहां कुल 198 परीक्षार्थी रहे. इसमें 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ कुणाल कुमार प्रसाद प्रथम, 96 प्रतिशत अंकों के साथ गौरव कुमार द्वितीय स्थान व 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्वाति तीसरे स्थान पर रही. 90% से अधिक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 19 रही. इनमें कुणाल कुमार, गौरव कुमार, स्वाति, नवनीत चांडक, शुभम दोदराजका, हिमांशु वर्मा, दृष्टि अग्रवाल, जाशरा शाहिद, स्नेहा तिवारी, कृष्ण रुंगटा, स्नेहल सिंह, अद्रिजा चक्रवर्ती, सर्विका खिरवाल, निहारिका निषाद, रिशा अग्रवाल, शौर्यआदित्य, अंशराज, श्रेयसी कुमारी, आदित्य राऊत शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola